विभूतिपुर: विभूतिपुर के मिश्रौलिया में दीक्षांत समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी एवं प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित
उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिश्रौलिया परिसर में सोमवार को दीक्षांत समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी एवं प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमिला कुमारी ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन सेवा निवृत्त शिक्षक गणेश प्रसाद के द्वारा किया। कार्यक्रम में शिक्षक बालेश्वर महतो, राम सागर महतो डॉक्टर विष्णु देव प्रसाद सिंह आदिने संबोधित किया।