विभूतिपुर: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर सकड़ा में अज्ञात चोरों ने चोरी की आधा दर्जन बकरी
महम्मदपुर सकड़ा पंचायत वार्ड 5 व 7 में शनिवार की रात्रि चार चक्का वाहन से आए अज्ञात चोरों ने पीने के लिए दारू बेचने की बात पूछते हुए सत्तो पासवान का एक बकरी व दो बधिया खस्सी तथा रामा राय के एक बकरी, दो बकरी के बच्चे चोरी कर फरार हो गया। थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि पीड़ित ने थाना आकर जानकारी दी है। आवेदन के आलोक में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।