एकमा: दुकान का शटर तोड़कर चोरी का प्रयास, अलमारी न टूटने से कीमती सामान बचा
Ekma, Saran | Sep 26, 2026 एकमा मांझी मुख्य सड़क पर स्थित मानसी ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार में शुक्रवार की देर रात चोरों ने शटर तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। हालांकि दुकान की मुख्य अलमारी नहीं टूटने से उसमें रखा कीमती सामान सुरक्षित बच गया और चोरों के मंसूबे पर पानी फिर गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।