सरकारी स्कूल के रास्ते पर 11.96 लाख से लगेंगी आईपीबी टाइलें, विधायक और मेयर ने किया शिलान्यास
नगर निगम द्वारा चांदपुर में डी प्लान के तहत होगा विकास कार्य
यमुनानगर। शहर के वार्ड नंबर-16 स्थित चांदपुर में सरकारी स्कूल तक जाने वाले रास्ते को जल्द ही पक्का और सुविधाजनक बनाया जाएगा। इस रास्ते पर नगर निगम द्वारा 11 लाख 96 हजार रुपये की लागत से आईपीबी (इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक) टाइलें लगाई जाएंगी।विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और नगर निगम मेयर सुमन बहमनी ने पार्षद संदीप धीमान की उपस्थिति में शिलान्यास किया और नारियल फोड़कर विकास कार्य का शुभारंभ किया।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। शहर के सभी वार्डों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क और रास्तों के निर्माण से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को भी सुविधा मिलेगी।
मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों का समान रूप से विकास करवाया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं की जरूरत है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करवाने के निर्देश दिए।
पार्षद संदीप धीमान ने विकास कार्य की सौगात देने पर विधायक और मेयर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल के रास्ते पर आईपीबी टाइलें लगने से विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। यह कार्य डी प्लान वर्ष तहत करवाया जाएगा। मौके पर डिप्टी डीईओ शिव कुमार, नगर निगम कनिष्ठ अभियंता तुलसी आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन - सरकारी स्कूल के रास्ते के निर्माण का शुभारंभ करते विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और मेयर सुमन बहमनी।