एसपी धर्मेन्द्र सिंह की अभिनव पहल, डिजिटल पोर्टल से आसान होगी पुलिस जनसुनवाई।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। आमजन को पुलिस जनसुनवाई से जुड़ी जानकारी सहजता से उपलब्ध कराने और अनावश्यक आवागमन से राहत दिलाने के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ पुलिस ने डिजिटल पहल की है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा के मार्गदर्शन में तैयार spchittorgarh.online पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर बैठे अधिकारियों की उपलब्धता, जनसुनवाई का समय, कक्ष संख्या और पुलिस अधिकारियों के संपर्क विवरण जान सकेंगे। इस पहल से दूर-दराज के ग्रामीणों का समय और खर्च बचेगा तथा पुलिस और आमजन के बीच संवाद को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में डिजिटल पुलिसिंग और जनसुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में चित्तौड़गढ़ के युवा उद्यमियों कुश शर्मा (संस्थापक) एवं लव शर्मा (सह-संस्थापक), ChittorTech ने विशेष