कनवास: शांति भंग की आशंका में तीन व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों से किया गया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | May 28, 2026 कनवास पुलिस ने शांति भंग की आशंका के तहत कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं संभावित विवाद की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया गया। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार मामले में लवकुश, बंकट बागरी और शुभम को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया गया।