चौसा: सात निश्चय-03 के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान में जन सुनवाई, 31 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश
Chausa, Buxar | May 8, 2026 सात निश्चय-03 योजना के तहत "सबका सम्मान-जीवन आसान में समाहरणालय परिसर के सभाकक्ष मे जन सुनवाई आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त बक्सर श्रीमती निहारिका छवि एवं अपर समाहर्ता श्री अरुण कुमार सिंह ने विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जन सुनवाई में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 21 आवेदन राजस्व विभाग के मामले शामिल है।