फुल्लीडूमर: बहोरना पुल के पास सड़क निर्माण कंपनी के वाहन से बाइक सवार खेसर वासी दिलीप साह घायल
खेसर-तारापुर मार्ग में बहोरना पुल के पास सड़क निर्माण कंपनी के एक वाहन की टक्कर से खेसर बाजार के 55 वर्षीय दिलीप सेह बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे खेसर बाजार में एक निजी क्लीनिक में इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए भागलपुर ले गए। जख्मी दिलीप साह का बायां पर टूट गया है और उसके शरीर के कई हिस्से में गहरा जख्म है।