फुल्लीडूमर: खड़ौआ, घुठियारा और बेलसिरा गांव में जन सुराज पार्टी के विस्तार कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
प्रखंड के राता पंचायत अंतर्गत खड़ौआ एवं पथड्डा पंचायत के घुठियारा एवं बेलसिरा गांव में अलग-अलग समय में जन सुराज पार्टी के विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित जिला सचिव अभिनव कुमार यादव, जिला अभियान समिति संयोजक अविनाश कुमार एवं प्रदेश जन स्वराज अभियान समिति के सदस्य कृष्णदेव कुमार उर्फ ललन शर्मा के अलावा दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।