फुल्लीडूमर: लेटावरण गांव के भंगा पोखर के पास बाइक दुर्घटना में फुल्लीडुमर बाजार का युवक घायल, भागलपुर रेफर
सोमवार की रात करीब 9:00 बजे फुल्लीडुमर प्रखंड के खेसर- रामपुर मार्ग में लेटावरण गांव मोड़ के भंगा पोखर के पास बाइक दुर्घटना में फुल्लीडुमर बाजार का 30 वर्षीय युवक सुधाकर कुमार साह बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना की सूचना पाकर परिजनों ने उसे फुल्लीडुमर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर स्थिति में भागलपुर रेफर कर दिया गया है।