फुल्लीडूमर: पड़ावचक-खजूरी गांव में संतमत सत्संग का जिला अधिवेशन, तैयारी जोरों पर, जिप सदस्य ने लिया जायजा
आगामी 8 एवं 9 मार्च को आयोजित होने वाले जिला संतमत सत्संग अधिवेशन को लेकर तैयारी जोरों पर है। इसमें शामिल होने वाले संतों के लिए भव्य मंच एवं श्रद्धालु सत्संगियों के लिए विशाल पंडाल का निर्माण कार्य लगातार जारी है। अधिवेशन में आने वाले सत्संगियों के लिए बुनियादी सुविधाओं मसलन पेयजल, शौचालय, रोशनी, रात्रि विश्राम, भंडारा आदि की व्यवस्था की जा रही है।