फुल्लीडूमर: भीतिया बांध में डूबने से एक युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के भीतिया बांध में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक भीतिया बाजार के डिगो साह का 26 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार है। घटना के बाद ग्रामीणों ने मृतक के शव को गुरुवार की दोपहर बाद करीब 4:30 बजे बांध से बाहर निकाला। थाना अध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया की अपर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन को मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने हेतु भेजा गया है।कप