फुल्लीडूमर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर खेसर हाई स्कूल फील्ड में सम्मान समारोह, 200 महिलाओं को किया सम्मानित
लोक जागृति वेदिका एवं दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें लोक जागृति वेदिका सह बिहार जिला परिषद संघ के अध्यक्ष विश्वजीत दीपांकर, बैंक के सहायक महा प्रबंधक पुरुषोत्तम कुमार घोष ने सामाजिक क्षेत्र में रचनात्मक बदलाव के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली 200 महिलाओं को सम्मानित किया