रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज के धुरिया स्थित निजी इंटर कॉलेज में छात्राओं का हंगामा, शौचालय में कैमरा लगाने का आरोप
रॉबर्ट्सगंज के धुरिया में स्थित एक निजी इंटर कॉलेज में छात्राओं ने शनिवार दोपहर 12:00 बजे जमकर हंगामा किया बता दें कि छात्राओं का आरोप है कि शौचालय में पड़ोस के ही एक युवक ने कैमरा लगा कर अश्लील फोटो वीडियो रिकॉर्ड किया है, शनिवार को सुबह विद्यालय खुलने पर कुछ छात्राओं ने शौचालय में कैमरा लगा देखा और बगल पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक पर आरोप लगाया।