सुल्तानगंज: नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहाल, कचरे के ढेर से बढ़ी परेशानी, बीमारी का खतरा
श्रावणी मेला समाप्त होते ही नगर परिषद क्षेत्र के कई मोहल्लों में सफाई व्यवस्था की स्थिति बदहाल नजर आने लगी है। गली-मोहल्लों से लेकर सड़क किनारे तक जगह-जगह कचरे का अंबार लगा है। कई स्थानों पर डस्टबिन गिरा पड़ा है और उसमें जमा कचरा सड़क पर फैल गया है। समय पर कचरा उठाव नहीं होने के कारण अनाज समेत अन्य जैविक कचरा सड़ने लगा है, जिससे आसपास दुर्गंध फैल रही है। कई