तेंदूखेड़ा: झलोन-धनेटा मार्ग पर अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर
तेंदूखेड़ा झलोन-धनेटा मार्ग पर शनिवार शाम करीब 7 बजे एक मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट शंकर यादव एवं डॉक्टर भगवानदास यादव ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।