भद्रवाह से पहुंचे श्रद्धालु, भरमौर हेली टैक्सी सेवा पर अस्थायी ब्रेक
14 से 16 सितंबर तक आवश्यकता अनुसार स्थगित रहेंगी भरमौर हेलीपैड से उड़ानें, होली से सेवा रहेगी सामान्य
सुरेंद्र ठाकुर
चंबा 14 सितम्बर
श्री मणिमहेश कैलाश यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह से श्रद्धालुओं का जत्था चंबा पहुंच चुका है। श्रद्धालुओं के भरमौर पहुंचने और आगे की यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने हेली टैक्सी सेवा के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है।
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि 14 सितंबर को दोपहर बाद से 16 सितंबर तक भरमौर हेलीपैड से संचालित हेली टैक्सी उड़ानों को आवश्यकता के अनुसार अस्थायी रूप से स्थगित रखा जाएगा।
प्रशासन के अनुसार, भद्रवाह से आए श्रद्धालुओं के भरमौर पहुंचने तथा श्री मणिमहेश कैलाश की ओर रवाना होने के बाद भरमौर हेलीपैड से हेली टैक्सी सेवा को दोबारा सामान्य रूप से संचालित किया जाएगा।
वहीं श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि होली हेलीपैड से हेली टैक्सी सेवा इस पूरी अवधि के दौरान सामान्य रूप से जारी रहेगी।
प्रशासन ने यात्रियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस अस्थायी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और यात्रा को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने में प्रशासन तथा श्री मणिमहेश ट्रस्ट का सहयोग करें।
#PangiLiveNews
#HimachalPradesh
#ManimaheshYatra
#Bharmour
#ChambaNews
Chamba, Chamba | Sep 14, 2026