सलूणी में धूमधाम से मनाया हिंदी दिवस, प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
चंबा टुडे चैनल
काकू खोखर / ब्यूरो
पीएम श्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलूणी में सोमवार को हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्राथमिक, जूनियर और सीनियर वर्ग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण, नारा लेखन, प्रश्नोत्तरी और सुलेख प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम विद्यालय प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन तथा हिंदी प्रवक्ता हिंगराज चिराग की देखरेख में समस्त अध्यापकों के सहयोग से आयोजित किया गया। हिंदी प्रवक्ता हिंगराज चिराग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दैनिक जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के अधिक से अधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
भाषण प्रतियोगिता में ये रहे विजेता
सीनियर वर्ग में जमा +1 की दीप्ति ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सिमरन व अनमोल द्वितीय तथा स्नेहा देवी तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में हरिन्द्र प्रथम, परीक्षा द्वितीय और ईशांत तृतीय रहे। प्राथमिक वर्ग में पंखुड़ी प्रथम, अदिति द्वितीय और अर्णव तृतीय रहे।
सुलेख प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
सीनियर वर्ग में माया देवी प्रथम, दीपक द्वितीय और दीप्ति तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में अभी प्रथम, परीक्षा द्वितीय और ज्योति तृतीय रहीं। प्राथमिक वर्ग में दिव्यांशी प्रथम, अवनी द्वितीय और अदिति तृतीय रहीं।
नारा लेखन में पंखुड़ी सहित विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
सीनियर वर्ग में भूमिका व श्रुति ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सिमरन द्वितीय तथा पंकज व कर्ण तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में गुंजन प्रथम, शगुन द्वितीय और परी तृतीय रहीं। प्राथमिक वर्ग में पंखुड़ी प्रथम, महिमा द्वितीय और दिव्यांशी तृतीय रहीं।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी रहा कड़ा मुकाबला
सीनियर वर्ग में पं. चन्द्रधर शर्मा गुलेरी दल के रितिका, रोहित और अभिमन्यु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महादेवी वर्मा दल के भुवनेश, कीर्ति और प्रत्युष द्वितीय तथा मुंशी प्रेमचंद दल की प्रियंका, श्रुति और सिमरन तृतीय स्थान पर रहे।
जूनियर वर्ग में महादेवी वर्मा दल प्रथम, पं. चन्द्रधर शर्मा गुलेरी दल द्वितीय और मुंशी प्रेमचंद दल तृतीय रहा। प्राथमिक वर्ग में पंखुड़ी, अदिति व अवनी की टीम प्रथम तथा अर्णव, रोहित व अमित की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर शिक्षक तुला राम, रविन्दू, जयदेव, मुकेश, दुनीचंद, सुमन लता, पिंकी, कंचन, नीलम सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Chamba, Chamba | Sep 14, 2026