पीलीबंगा में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक, वार्ड 16 में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
#नगरपालिकापीलीबंगा #राजस्थान #लालबहादुर_भाखर #भाजपा
पीलीबंगा। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पीलीबंगा में नगर पालिका कोर कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनाव रणनीति और बूथ प्रबंधन पर विस्तृत मंथन हुआ।
बैठक के पश्चात वार्ड नंबर 16 से भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार के चुनाव कार्यालय पर आगामी 11 सितम्बर को होने वाले मतदान की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर घर-घर जनसंपर्क करने और भाजपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर पीलीबंगा नगर पालिका चुनाव प्रभारी राजेश गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जीत का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में स्थानीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता मौजूद रहे।