#वार्ड31नगरपालिकाचुनाव: वार्ड 31
पार्षद पद के लिए दीपिका कंवर राजपुरोहित चुनावी मैदान में, जनसंपर्क तेज , समर्थन की अपील
#भाजपा_प्रत्याशी #लालबहादुर_भाखर #pilibangannews
पीलीबंगा। स्थानीय नगरपालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 31 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सत्यनारायण राजपुरोहित (पांडू) की पुत्रवधू दीपिका कंवर राजपुरोहित ने वार्ड नंबर 31 से पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव चिन्ह 'कमल का फूल' पर चुनाव लड़ रही हैं।
उच्च शिक्षित (एम.ए. इतिहास) दीपिका कंवर "विकास के साथ, आपके विश्वास के साथ" के संकल्प को लेकर मतदाताओं के बीच सघन जनसंपर्क कर रही हैं। वार्डवासियों और समर्थकों द्वारा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाते हुए उनके पक्ष में मतदान व समर्थन करने की अपील की जा रही है।