धरहरा: गोपालप में सांप के डसने से 61 वर्षीय अधेड़ की मौत, झाड़-फूंक के कारण अस्पताल पहुंचने में हुई देरी
धरहरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर मोहनपुर गांव में सोमवार की देर रात सांप के डसने से 61 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई।मृतक की पहचान स्वर्गीय विश्वनाथ मोदी के पुत्र अमरनाथ मोदी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार, अमरनाथ मोदी रात में अपने घर के कमरे में फर्श पर सो रहे थे।इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उनके कान के पास डस लिया