लखीमपुर खीरी जिले की फूलबेहड़ थाना पुलिस ने गुरुवार को बेरिया गांव निवासी अनूप कुमार नाम के आरोपी को खैय्या गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक बारह बोर का अवैध देसी तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। फूलबेहड़ थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाई की है।