लखीमपुर: सीएम ममता बनर्जी के द्वारा कोर्ट के फैसले को न मानने को लेकर पंजाबी रसोई में BJP ओबीसी मोर्चा ने की प्रेस वार्ता
लखीमपुर खीरी के कचहरी रोड स्थित पंजाबी रसोई में आज भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार मोदी के नेतृत्व में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ओबीसी आरक्षण मुस्लिम समुदाय को दिए जाने को लेकर जमकर निशाना साधा है। प्रेस वार्ता में तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे हैं।