गुमला: खोरा गांव में प्रेमिका के चक्कर में पति ने पत्नी की पिटाई की, पत्नी ने थाने में की शिकायत
Gumla, Gumla | Jan 30, 2025 गुमला थाना के खोरा गांव में पति ने प्रेमिका के चक्कर में अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पत्नी गुमला थाना पहुंची वहीं अपने शरीर में लगे जख्म को दिखाया और बताया पति ने लकड़ी के डंडे से बेरहमी से उसकी जमकर पिटाई की है। पीड़िता ने बताया मेरा पति का एक लड़की से प्रेम प्रसंग है। कुछ माह पूर्व उसे लेकर बेंगलुरु भाग गया था। हमारे दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं।