गुमला: सड़क सुरक्षा माह में शहर के पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पेट्रोल दिया जा रहा है
Gumla, Gumla | Jan 29, 2025 गुमला जिले में सड़क सुरक्षा माह के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वही इसको लेकर व्यापक रूप से प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। वहीं शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट के ही लोगों को पेट्रोल बेचा जा रहा है। जबकि पेट्रोल पंप में बड़े-बड़े होल्डिंग्स पर लिखा गया है नो हेलमेट नो पेट्रोल। प्रशासन का आदेश सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया है।