गुमला: रायकेरा जंगल में पेड़ से लटका मिला पारा शिक्षक का शव, चार दिन से था लापता
Gumla, Gumla | Jan 30, 2025 भरनो प्रखंड के रायकेरा निवासी 4 दिन से लापता पारा शिक्षक हरीदेव सिंह का शव रायकेरा जंगल में एक पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी से लटका हुआ गुरुवार को मिला हैं।मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की अहले सुबह पारा शिक्षक हरिदेव सिंह अपने घर के रायकेरा जंगल की तरफ गया था और वहीं से वह गायब हो गया था।परिजनों के द्वारा आसपास के क्षेत्र में काफी खोज बिन किया गया था।