गुमला: सड़क दुर्घटना में छारदा निवासी 18 वर्षीय युवक की मौत, शव का हुआ पोस्टमार्टम
Gumla, Gumla | Jan 30, 2025 सिसई थाना क्षेत्र के छारदा गांव के रहने वाले जगन्नाथ साहू के 18 वर्ष के पुत्र आशीष साहू की सड़क दुर्घटना में अनियंत्रित बाइक से दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत होने के बाद सदर अस्पताल पर गुरुवार को शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।वहीं इसके बाद एसआई रामानंद सिंह पूरे मामले की छानबीन में जुट गए हैं।परिजनों ने बताया सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।