बड़गांव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा डबोक एयरपोर्ट पहुंचे, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अगवानी के लिए तैयार
उदयपुर: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा आज डबोक एयरपोर्ट पहुंचे, जहां संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी राजेश मीणा और जिला कलेक्टर नमित मेहता ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री का यह दौरा केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की अगवानी के लिए है, जो दिल्ली से डबोक होते हुए नीमच जाएंगे।