बड़गांव: टेकरी स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में मनाया गया 76वां पुलिस दिवस, SP ने पुलिसकर्मियों का सम्मान किया
टेकरी पुलिस लाइन में मनाया गया 76वां पुलिस दिवस बुधवार को टेकरी स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में 76वां पुलिस दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम में SP योगेश गोयल ने उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। जवानों ने परेड की सलामी दी, हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई और रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।