बड़गांव: कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में वाटरशेड जनभागीदारी आमुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन, जल संरक्षण को लेकर हुई चर्चा
कलेक्ट्रेट सभागार में वाटरशेड जनभागीदारी कार्यशाला आयोजित। दरअसल बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला परिषद सभागार में वाटरशेड जनभागीदारी आमुखीकरण कार्यशाला हुई, जिसकी अध्यक्षता सीईओ रिया डाबी ने की। कार्यशाला में जल संरक्षण, पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन, वर्षा जल संग्रहण और वृक्षारोपण पर चर्चा हुई।