बड़गांव: गर्मी से बचाव के लिए सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में वन्यजीवों के लिए किए गए विशेष इंतजाम, वन्यजीव चिकित्सक ने दी जानकारी
गर्मी से बचाव के लिए सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में विशेष इंतजाम। दरअसल उदयपुर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में वन्यजीवों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वन्यजीव चिकित्सक डॉ. हिमांशु व्यास ने बताया कि पिंजरों में कूलर-पंखे लगाए गए हैं, छायादार स्थान व ठंडी रेत की व्यवस्था की गई है। भोजन में ग्लूकोज, इलेक्ट्रोलाइट्स व शामिल किए है।