बड़गांव: विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने उदयपुर में पूर्व केबिनेट मंत्री अरविन्दसिंह मेवाड़ को अर्पित की श्रद्धांजलि
उदयपुर,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी बुधवार को उदयपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय आयोजनों में भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी बुधवार सुबह विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से सर्किट हाउस पहुंचे। देवनानी ने सिटी पैलेस स्थित शंभु निवास पहुंच कर उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के अरविन्दसिंह मेवाड़ के निधन पर परिवार सांत्वना दी