बड़गांव: उदयपुर में ज़मीन के फर्जी एग्रीमेंट और ₹35.50 लाख की वसूली के मामले में नरेश पालीवाल गिरफ्तार, कई आरोपी नामजद
उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर दिलीपनाथ और उसके साथियों ने एक व्यक्ति को डरा-धमकाकर ज़मीन का जबरन एग्रीमेंट कराया और 35.50 लाख रुपये वसूल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नरेश पालीवाल को गिरफ्तार किया, जो अम्बामाता थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इससे पहले एक अन्य आरोपी नरेश वैष्णव को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में कई अन्य आरोपियों को नामजद