संविधान की आन-बान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए पंचकूला कूच की करनाल कांग्रेस, पराग गाबा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसजन
करनाल, 26 नवंबर। संविधान की गरिमा से कोई समझौता नहीं, लोकतंत्र के अधिकारों पर कोई आंच नहीं और जनता की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। इसी बुलंद संकल्प के साथ 26 नवंबर को पंचकूला में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में करनाल कांग्रेस ने पूरी एकजुटता और जोश के साथ अपनी भागीदारी दर्ज करवाई। शहरी जिला कांग्रेस कमेटी, करनाल के जिला अध्यक्ष पराग गाबा की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) की पूरी टीम, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए। सभी कांग्रेसजनों ने करनाल के अंबेडकर चौक पर पहुंचकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके चरणों में नमन कर संविधान के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। इसके पश्चात जिला अध्यक्ष पराग गाबा अपने सैकड़ों साथियों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) कार्यालय से एकजुट होकर पंचकूला के लिए रवाना हुए और महाराणा प्रताप भवन, सेक्टर-26 में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पराग गाबा ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। इसी संविधान ने गरीब को न्याय मांगने का अधिकार, मजदूर को सम्मान, किसान को अपनी आवाज उठाने की ताकत और प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार दिया है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए इस संविधान ने हर भारतीय को बिना किसी भेदभाव के सम्मान और अधिकारों के साथ जीने का रास्ता दिखाया है।
उन्होंने जोश के साथ कहा कि संविधान रक्षा मार्च केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान के सम्मान और जनता के अधिकारों की रक्षा का संकल्प है। आज जरूरत है कि हर नागरिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए आगे आए। हमारी आवाज किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि संविधान में दिए गए न्याय, समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे के पक्ष में है। कांग्रेस पार्टी हमेशा इन मूल्यों के साथ खड़ी रही है और आगे भी पूरी मजबूती से खड़ी रहेगी।
पराग गाबा ने कहा कि करनाल से कांग्रेस की पूरी टीम और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट होकर पंचकूला पहुंचे। यह भागीदारी हमारी संगठनात्मक एकता और संविधान के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें अधिकार दिए हैं, तो उन अधिकारों की रक्षा करना भी हमारा फर्ज है। हम आने वाली पीढ़ियों को ऐसा देश देना चाहते ह