सीजेएम ने एमडीडी बाल भवन, श्रद्धानंद बाल आश्रम व नारी निकेतन का किया निरीक्षण
करनाल, 26 नवंबर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप सिंह के मार्गदर्शन में सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव ने वीरवार को एमडीडी बाल भवन, श्रद्धानंद बाल आश्रम व नारी निकेतन का निरीक्षण किया। उन्होंने बाल आश्रम में रह रहे बच्चों से बातचीत की और उन्हें प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और उन्हें मौलिक कर्तव्यों व अधिकारों बारे जागरूक किया। साथ ही उन्होने नारी निकेतन का निरीक्षण किया और वहा रह रही महिलाओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और उन्हें मुफ्त कानूनी सेवाओं बारे जागरूक किया।
सीजेएम मीनाक्षी यादव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व स्थाई लोक अदालत के स्टाफ के साथ संविधान दिवस के उपलक्ष में प्रस्तावना पढी और उन्हें भारत के संविधान का सम्मान करने व मौलिक कर्तव्यों का निर्वाह करने के लिए प्रेरित किया।