खरसावां: गणेश पूजा के अवसर पर छोटाबाम्बो में सजी झूमर की महफिल, बंगाल के शकुंतला व बनमाली महतो ने बांधा समां
खरसावां प्रखंड अंतर्गत जोरडीहा पंचायत के छोटाबाम्बो गांव में गणेश पूजा के अवसर पर सोमवार की रात सांस्कृतिक झूमर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बंगाल के प्रसिद्ध झूमर गायिका शकुंतला महतो एवं गायक बनमाली महतो ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक झूमर गीत प्रस्तुत किए। झूमर गीतों की मधुर धु