पटना ग्रामीण: बिहार में उद्योग लगाने वालों के लिए CISF की तरह बनेगा BISF: मंत्री दिलीप जायसवाल
बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने भाजपा कार्यालय में रविवार शाम करीब 4:00 बजे इस बात की जानकारी दी है कि CISF की तर्ज पर बिहार में BISF के गठन के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में उद्योग लगाने वाले लोग बिना किसी डर के स्वच्छ माहौल में निवेश कर सके इसके लिए BISF के गठन का प्रस्ताव सरकार को भेजेंगे।