पटना ग्रामीण: बिहार में आधुनिक तकनीक से बन रहे 40 शवदाह गृह, बांस घाट में मोक्ष और बैकुंठ द्वार भी बनेगा
बिहार में मॉडर्न तकनीक से 40 शवदाह गृह बनाए जा रहे हैं। इसमें से 20 शवदाह गृह का निर्माण पूरा हो चुका है। उत्तर बिहार के 12 और दक्षिण बिहार के 8 जिलों में आधुनिक शवदाह गृहों का निर्माण हो चुका है। इन तैयार किए गए 20 शवदाह गृहों के फिनीशिंग का काम अंतिम चरण में है, जिसके बाद इन्हें जल्द ही चालू कर दिया जाएगा।