पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव को बहन मीसा भारती का मिला साथ, कहा- 'तेजस्वी ने कोई गुनाह नहीं किया'
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के यूरोप टूर को लेकर लगातार सत्ता पक्ष के नेता सवाल उठा रहे हैं। इसे लेकर लालू प्रसाद यादव की बेटी व सांसद मीसा भारती से सवाल पूछा गया तो रविवार शाम करीब 5:30 बजे मीसा भारती ने कहा कि तेजस्वी यादव अगर अपने पर्सनल काम से या फिर अपने फैमिली के साथ घूमने गए हैं तो उन्होंने कोई गुनाह नहीं किया है।