पटना ग्रामीण: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, तेजस्वी यादव ने हार के बाद बिहार को त्यागा
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के यूरोप टूर को लेकर एक बार फिर से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सवाल उठाया है। रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव रोहिंग्या को मतदाता सूची में लाना चाहते थे, लेकिन बिहार के लोगों ने उन पर भरोसा नहीं किया और तेजस्वी यादव चुनाव हार गए।