पटना ग्रामीण: कांग्रेस नेत्री मोना पासवान के घर छापेमारी, विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते पति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया
गुलजरबाग पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रोफेसर सह छात्रावास सुपरिंटेंडेंट मिथिलेश कुमार को 150000 रुपए रिश्वत लेते हुए शनिवार की रात को गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस की टीम ने बॉयज हॉस्टल स्थित दफ्तर से उन्हें गिरफ्तार किया है। मिथिलेश कुमार पर आरोप है कि मेस संचालक संदीप कुमार से रिश्वत की मांग की थी और रिश्वत नहीं देने पर काम में रुकावट डालने की भी धमकी दी थी।