पटना ग्रामीण: जाम और अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए 3300 से अधिक CCTV से रखी जा रही है निगरानी
पटना में जाम और अतिक्रमण की समस्या से निजात पाने के लिए 3,300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से रियल टाइम निगरानी शुरू की गई है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा लगाए गए इन कैमरों से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने अवैध पार्किंग और ओवर स्पीडिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।