बलरामपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई
12 मार्च बुधवार शाम 5 बजे डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई।बैठक में डीएम द्वारा ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करते हुए सुधारात्मक कार्यवाही , साइनेज बोर्ड लगाए जाने का निर्देश दिया गया।उन्होंने निर्देश दिया कि यातायात नियमों के प्रति विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए।बड़े वाहनों ट्रक इत्यादि द्वारा ओवरलोडिंग पर ध्यान दें।