बलरामपुर: विकास भवन में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिला निशुल्क गैस सिलेंडर, सदर विधायक ने किया लाभार्थियों को संबोधित
11 मार्च बुधवार 11बजे विकास भवन सभागार में सदर विधायक पलटू राम जिलाधिकारी पवन अग्रवाल मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता द्वारा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर के सब्सिडी का चेक वितरित किया गया इस अवसर पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव संबोधन भी सुना सदर विधायक ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी भी थी।