बलरामपुर: सदर विकासखंड परिसर में 150 जोड़ों का विवाह हुआ, सदर विधायक ने दी शुभकामनाएं
12 मार्च बुधवार दोपहर 2:00 बजे सदर विकासखंड परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 150 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। इस अवसर पर सदर विधायक पलटू राम ने नव विवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं नव विवाहित जोड़ों के परिजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।