बलरामपुर: होली त्यौहार के दृष्टिगत भगवतीगंज चौराहे पर बाजार में दिखी भीड़, पुलिस प्रशासन भी रहा सतर्क
12 मार्च बुधवार 3:00 बजे होली त्यौहार की दृष्टिगत भगवतीगंज चौराहे पर त्यौहार की खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ देखी गई। खाद्य पदार्थ, रंगो, पिचकारियों की खरीदारी के लिए लोग देखे गए। त्यौहार में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि गत पुलिस प्रशासन भी सतर्क देखा गया भगवतीगंज चौराहे पर पुलिस प्रशासन आने जाने वालों पर नजर रख रहा है।