बलरामपुर: जनपद में मनाया नो स्मोकिंग डे, डॉक्टरों और कर्मचारियों ने धूम्रपान छोड़ने की ली शपथ
12 मार्च बुधवार 1बजे एम एल के पी जी कालेज के सभागार में नो स्मोकिंग डे के संबंध में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में धूम्रपान से होने वाले स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की गई।इस दौरान उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को धूम्रपान न करने की शपथ दिलाई गई।