बलरामपुर: जनपदीय पुलिस ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को साइबर फ्रॉड एवं सुरक्षा के बारे में किया जागरूक
12 मार्च बुधवार दोपहर 1:00 बजे जनपद के पुलिस द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को साइबर फ्रॉड से बचाव एवं सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। साइबर फ्रॉड के तरीकों के बारे में बताते हुए कहा गया कि किसी भी अनजान लिंक को डाउनलोड ना करें, अपनी ओटीपी को किसी से शेयर ना करें एवं अनजान वीडियो कॉल ना रिसीव करें। किसी भी दिक्कत पर पुलिस से संपर्क करें।