मेरे सपनों का भारत: चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
________________
सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने चित्रों और भाषणों से प्रस्तुत किए विकसित भारत के सपने
________________
जिले की 1400 से अधिक शालाओं के 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने की सहभागिता
________________
खरगोन 26 सितंबर 2026। शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट उमावि खरगोन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों ने चित्रों एवं भाषणों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भारत का भविष्य हैं। ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता सशक्त होती है और उनमें देशहित में कार्य करने की भावना को भी बल मिलता है।
कार्यक्रम के अतिथि सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक श्री विवेक भटोरे ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम नवीन भारत की आधारशिला को मजबूत करने में सहायक होंगे। इससे प्रत्येक नागरिक में देशहित की भावना को और मजबूत करने का अवसर मिलेगा।
इस वर्ष सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित 13 विधाओं में करीब 72 हजार विद्यार्थियों ने सहभागिता की। चित्र अभियान के जिला प्रभारी श्री भानु श्रीमाली ने बताया कि चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं में जिलेभर की 1400 से अधिक शालाओं के 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बापुसिंह परिहार, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शालिनी रतोरिया, श्रीमती प्रभाजी राठौर, जनजाति कार्य विभाग सहायक आयुक्त श्रीमती कविता आर्य, सहायक संचालक श्री शैलेंद्र कुमार कानुडे, सर्वशिक्षा अभियान जिला परियोजना समन्वयक श्री आनंद डावर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री संतोष सोलंकी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर भालसे, पश्चिम मंडल नगर अध्यक्ष श्री रवि वर्मा, खरगोन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री भूपेंद्र पाटीदार, बरूड मंडल अध्यक्ष श्री विजय सोनारे, गोगावां मंडल अध्यक्ष श्री अजय राठौड़, आईटी सेल संयोजक श्री शुभम जायसवाल, सेवा चित्र अभियान जिला सहप्रभारी श्रीमती शुभा खोडे, सेवा संकल्प सहप्रभारी श्री पवन प्रजापत, समाजसेवी श्री सतनाम कुशवाह, नगर महामंत्री श्री राजेंद्र कुमार, समाजसेवी श्री धीरज प्रजापत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
#JansamparkMP #khargone #सेवा_संकल्प_अभियान