मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से जनरल स्टोर का विस्तार कर बनीं आत्मनिर्भर
________________
₹5 लाख की ऋण सहायता से बढ़ाया व्यवसाय, ग्राहकों को मिली बेहतर सुविधाएं
________________
वर्ष 2018 में ₹1 लाख से शुरू किया कारोबार, 8 वर्षों की मेहनत से बनाया स्थापित व्यवसाय
________________
खरगोन 26 सितंबर 2026। जिले के सेगांव की श्रीमती शिवानी गुप्ता ने मेहनत, लगन और उद्यमशीलता के बल पर अपने छोटे से व्यवसाय को विस्तार देकर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत प्राप्त ₹5 लाख की ऋण सहायता का उपयोग उन्होंने अपने ‘दिव्यांका जनरल स्टोर’ के विस्तार में किया, जिससे व्यवसाय को नई गति मिली।
₹1 लाख की पूंजी से शुरू किया था व्यवसाय
श्रीमती शिवानी गुप्ता, निवासी सेगांव द्वारा वर्ष 2018 में ₹1 लाख की प्रारंभिक पूंजी से दिव्यांका जनरल स्टोर का संचालन शुरू किया गया था। समय के साथ मेहनत और बेहतर ग्राहक सेवा के माध्यम से उनका व्यवसाय आगे बढ़ता गया। व्यवसाय को और विस्तारित करने के लिए उन्हें अतिरिक्त पूंजी की आवश्यकता महसूस हुई।
व्यवसाय विस्तार के लिए बैंक से लिया ऋण
व्यवसाय को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से श्रीमती शिवानी गुप्ता ने बैंक ऋण लेने का निर्णय लिया। इसी दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, खरगोन के अधिकारी से उन्हें मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की जानकारी प्राप्त हुई। अधिकारी द्वारा उन्हें योजना के अंतर्गत मिलने वाली ऋण सुविधा एवं प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। योजना की जानकारी मिलने के बाद न योजना के अंतर्गत ऋण के लिए आवेदन किया।
ऋण राशि से बढ़ाया जनरल स्टोर का कारोबार
ऋण के रूप में प्राप्त राशि का उपयोग उन्होंने अपने संचालित जनरल स्टोर के विस्तार में किया। दुकान में आवश्यक सामग्री एवं सामान की उपलब्धता बढ़ाई गई, जिससे ग्राहकों को एक ही स्थान पर अधिक वस्तुएं उपलब्ध होने लगीं। इससे ग्राहकों की सुविधा बढ़ी और व्यवसाय में भी सकारात्मक वृद्धि हुई।
क्या है मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना मध्यप्रदेश शासन की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली महत्वपूर्ण योजना है। इसके माध्यम से पात्र हितग्राहियों को स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने अथवा पहले से संचालित व्यवसाय को विस्तार देने के लिए बैंक ऋण प्राप्त करने में सहायता मिलती है। योजना का उद्देश्य युवाओं एवं उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है।
आठ वर्षों की मेहनत से व्यवसाय ने बनाई पहचान
वर्ष 2018 में छोटे स्तर से शुरू हुआ श्रीमती शिवानी गुप्ता का व्यवसाय आज 8 वर्षों की मेहनत, अनुभव और निरंतर प्रयासों के बाद एक स्थापित व्यवसाय के रूप में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उनके व्यवसाय के विस्तार में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया है।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते हुए बनीं प्रेरणा
आज श्रीमती शिवानी गुप्ता अपने व्यवसाय का सफलतापूर्वक संचालन करते हुए आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि सीमित पूंजी से शुरू किया गया व्यवसाय भी मेहनत, अनुभव और उचित वित्तीय सहयोग के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना ने उनके स्थापित व्यवसाय को विस्तार का अवसर देकर उनकी उद्यमशीलता को नई दिशा दी है।
“मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना ने श्रीमती शिवानी गुप्ता के सपनों को विस्तार देने के साथ उनके व्यवसाय को नई दिशा प्रदान की और आत्मनिर्भरता की राह को मजबूत किया।”
#JansamparkMP #khargone #सेवा_संकल्प_अभियान